कोई कब तक हमारे साथ है ये कोई नही कह सकता
किसी से प्रेम रिश्ते में पड़ ये उम्मीद लगाना कि वो मेरा हो जाएगा तो ये गलत है !
नसीब में जितना साथ लिखा है ,उतना ही साथ मिलेगा ,
ना उससे ज्यादा मिलेगा ,ना कम मिलेगा
अब ये फिर से ये सोचकर कि भविष्य में हमारा साथ छूट गया तो ? , दिल टूट गया तो ? या हमारी शादी नही हुई तो ?
इस डर ये यह मतलब तो नही की उसकी वजह से हम अपने वर्तमान को खराब कर दे
भले वो भविष्य में हमारा हो या ना हो ,वर्तमान में तुम्हारे साथ है इसको लेकर तुम दोनों साथ खुश रहो ना
नसीब में अगर साथ होगा तो मिल जाएगा , नही होगा तो नही मिलेगा
और ये दिल टूटना , साथ छूट जाना तो जिंदगी का हिस्सा है
अगर ये नही हो रहा तो क्या खाक जिंदगी जी रहे हो
इसलिए भविष्य को भूल कि क्या होगा क्या नही ,
बस वर्तमान में साथ जी कर एक दूजे को ढेर सारा प्रेम करो ना
वैसे भी कल किसने देखा है !
जो होना है वो होगा ही , उसे स्वीकार कर बस आगे बढ़ो ना
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें