सोमवार, 29 जून 2020

प्रेमी-प्रेमिका का संवाद

प्रेम में मग्न प्रेमिका -प्रेमी एक दूजे को आलिंगन कर ,एक दूजे के सांसों , जिस्मो द्वारा प्रेम को महसूस करते हुए , आपस में संवाद कर रहे है कि..........

प्रेमिका - अच्छा सुनो ना ! तुम मुझसे प्रेम करते हो तो बताओ तुम मेरा कैसे ख्याल रखोगे ?

प्रेमी - जब भी तुम, नहाकर आओगी मैं तुम्हारे गीले बालों को तौलिए से पोछा करूँगा 

जब भी तुम पीरियड्स कर दर्द में होगी, मैं तुझे सीने से लगा , तुम्हे आराम दूंगा
मैं तुमको अपने हाथों से खाना बना खिलाया करूँगा
मैं तुम्हारा हरपल साथ रहकर तुझको बेहतर महसूस कराने की कोशिश करूंगा
तुम्हारे mood का ख्याल रख उसको ठीक करने का प्रयास करूंगा

औऱ कभी - कभी तुझे सीने से लगा कर एक दूजे के नाक टकराकर इश्क़ जाहिर करेंगे ।

प्रेमिका - (मुस्कुराते हुए) अच्छा बताओ अगर मैं कभी तुमसे नाराज होकर तुमको डांटने लगूँ तो तुम मुझे कैसे चुप करवाओगे ?

प्रेमी - (प्रेमिका को कस कर पकड़कर)
मै तुम्हारे होठो पर  अपने होंठ रख उनको चुम कर , इश्क़ में मदहोश कर तुम्हे चुप करूँगा ।

प्रेमिका -(शर्माते हुए) तब तो मै रोज यूँही नाराज होकर डाँटा करूंगी ।

प्रेमी - अच्छा तुम बताओ तुम्हे मुझसे क्या चाहिये  ?

प्रेमिका - जीवनभर ना छूटने वाला तुम्हारा साथ,
मेरे प्रति अटूट विश्वास,
तुम्हारा कभी भी कम ना होने वाला प्यार

जब भी मैं कमजोर पडूँ तब तुम्हारे द्वारा मेरे माथे पर चुम्बन द्वारा मेरा उत्साहवर्धन
औऱ
तुम्हारा आलिंगन जिसमे  तुम मुझे इस दुनिया की बुरी नजर से महफूज रख सको  ।।

प्रेमी - तुम फिक्र मत करो , मैं मेरे जीवन के अंतिम क्षण तक तुम्हारे साथ हुँ , तुमसे सदैव यूँही प्रेम करता रहूंगा
बस तुम भी मुझसे यूँही प्रेम करती रहना ।

प्रेमिका - मै वादा करती हूं मैं जन्मों जन्मों तक सिर्फ तुम्हारी रहूंगी ।

(औरों दोनों एक दूजे को बाहों में भरकर ,इश्क़ को आबाद कर रहे है)

शुक्रवार, 26 जून 2020

वर्तमान की आड़ में पीसता भविष्य ।।

कोई कब तक हमारे साथ है ये कोई नही कह सकता 


किसी से प्रेम रिश्ते में पड़ ये उम्मीद लगाना कि वो मेरा हो जाएगा  तो ये गलत है !

नसीब में जितना साथ लिखा है ,उतना ही साथ मिलेगा ,
ना उससे ज्यादा मिलेगा ,ना कम मिलेगा

अब ये फिर से ये सोचकर कि भविष्य में हमारा साथ छूट गया तो ? , दिल टूट गया तो ? या हमारी शादी नही हुई तो ?

इस डर ये यह मतलब तो नही की उसकी वजह से हम अपने वर्तमान को खराब कर दे 


भले वो भविष्य में हमारा हो या ना हो ,वर्तमान में तुम्हारे साथ है इसको लेकर तुम दोनों साथ  खुश रहो ना 

नसीब में अगर साथ होगा तो मिल जाएगा , नही होगा तो नही मिलेगा

और ये दिल टूटना , साथ छूट जाना तो जिंदगी का हिस्सा है
अगर ये नही हो रहा तो क्या खाक जिंदगी जी रहे हो 

इसलिए भविष्य को भूल कि क्या होगा क्या नही ,
बस वर्तमान में साथ जी कर एक दूजे  को ढेर सारा प्रेम करो ना 

वैसे भी कल किसने देखा है !
जो होना है वो होगा ही , उसे स्वीकार कर बस आगे बढ़ो ना 

सोमवार, 22 जून 2020

सुशांत सिंह राजपूत

सीने में न जाने कितने गम छुपाए था 
मन-मस्तिष्क में गहरा अंधेरा छुपाए था

हीरो था जमाने के लिए मग़र भीतर से 
शुन्य हो चुका था

शून्यता को वो सह ना सका 
और अंत में कालचक्र में पीसता हुआ 
खुद को मृत्यु की आगोश में ले गया ।




MS Dhoni से दिल मे जगह बनाई थी और chhichhore से तुम favorite हो गए थे ।
.
Depression से लड़ जिसने जिंदगी जीने की बात सिखाई थी
वो खुद depression की मार से मृत्यु को गले लगा बैठा ।
.
.इंसान के पैदा होते ही मृत्यु उसकी और भागना शुरू कर देती है
.
.इंसान की जिंदगी उतनी जितना समय लगा काल को उस तक पहुँचने में 
.
.

अजीब सी है जिंदगी...न जाने कब कालचक्र पर बैठा काल इंसान को अपने साथ ले जाने के लिये आ जाता है कुछ पता ही नही चलता


लोकतंत्र को खतरा ।

लोकतंत्र को खतरा इन अनपढ़,गवार, सत्ता के  भोग विलास में डूबे नेताओ से  है, ये खुद नियम ,कानून बनाते है और खुद तोड़ देते है, CORONA की सख्ती से...