चलो कहानी सुनाता हूं...कहानी दो भाइयों की
दो भाई ....बड़े कमाल के
बड़ा जितना सीधा , समझदार
छोटा उतना ही बदमाश और नादान
बचपन मे...दोनों हाथ पकड़ कर स्कूल जाने से लेकर
आज ...छोटे की हर ख्वाहिश पुरी करने तक
दोनों भाई हमेशा साथ रहे
पर...ऐसे नही था कि झगड़ा नही होता उनके बीच
झगड़ा होता...और इतना भयंकर होता
की किसी एक चोट लगनी तय थी
वो बात अलग थी कि...मार हमेशा छोटे को पड़ती
और बड़ा बड़ी चालाकी से बच निकलता
बचपन में जब भी... बड़ा भाई क्रिकेट में पहली बॉल पर out होता तो
उसके cheating के नए-नए तरीके इजहाद होते रहते
फिर भी out देते तो...उसका last bat छोटे के पीछे फेक game बीच मे छोड़ भाग जाना उसका fix था
ऐसा कोई भी , कितना भी बड़ा झगड़ा क्यों न हुआ हो
दोनों भाइयों को एक दूजे को 10 min से दूर नही कर सकता था
जब भी बड़ा घर से बाहर होता...छोटे को घर खाली लगता और यही हाल बड़े का भी था
दोनों साथ साथ खेलते ...साथ रहते
बस बड़े में ही...अपनी दुनिया ढूंढ
छोटा कभी घर से बाहर नही निकला
और निकलता भी कैसे....बस बड़ा एक बार बोल देता तू घर जा....तो छोटे को जाना पड़ता
और दरअसल बड़े के बगैर छोटे को बाहर की दुनिया में भी सूनापन लगता
दोनों...साथ -साथ रहते अब बड़े भी हो रहे थे
और हर बड़े भाई को पहले घर से बाहर निकल अपने घर की जिम्मेदारी संभालनी पड़ती है
बस वैसे ही...बड़े ने भी घर से बाहर निकल बाहर जिम्मेदारियों के बोझ में दब सा गया
छोटा अभी भी...घर पर ही था उसकी पढ़ाई चल रही थी
पर...बड़े के बगैर सब खाली था
अब दोनों की मुलाकात होती ...पर इतनी नही जितनी बचपन में
बस कुछ महीनों के लिए मिलते और
फिर अलग हो जाते
मगर हाँ... लड़ाई-झगडा , वो प्यार आज भी ऐसा ही था
पर...बड़ा भाई था ना... इसलिए पता नही बाप की जिम्मेदारी भी उसने ही कब उठा ली कुछ पता नही चला
अब कुछ ऐसा था कि.....छोटे की हर जरूरत बड़ा पूरा कर लेता
बस उसके लिए छोटे को थोड़ा emotional और overacting करनी पड़ती
वक़्त...के भंवर में अब
छोटा भी बाहर चला गया....आगे की पढ़ाई को
और इन्हीं वजह से...दोनों अब अलग-अलग हो गए
मुश्किल से वक़्त निकालना पड़ता दोनों...को मिलने को
पर प्यार...उतना ही है आज भी दोनों को एक -दूसरे से
पर वो बात अलग है...
अब वो प्यार...एक दूसरे की दिल की धड़कनों से महसूस करना पड़ता है
हाँ....दोनों अलग भले ही जाए पर वो प्यार , एक दूजे के लिए respect और एक दूजे पर भरोशा आज भी उतना ही है और हमेशा उतना ही रहेगा😊
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें